Dark Mode
बूढवाल  के नीरूपाल यादव बने उपनिदेशक 

बूढवाल  के नीरूपाल यादव बने उपनिदेशक 

निमराना । क्षेत्र के ग्राम बूढवाल निवासी चंद यादव अध्यापक के पुत्र नीरू पाल यादव ने भारत सरकार की एक रेगुलेटरी अथॉरिटी वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA)नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति के आधार पर उप निदेशक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिससे गांव में खुशी का माहौल है साथ ही वर्तमान में नीरू पाल यादव डब्लू डी आर ए में सबसे युवा उपनिदेशक है इससे पूर्व भारत सरकार के तीन अन्य विभागों में दे चुके हैं सेवाएं जिसमें सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन भारतीय खाद्य निगम एवं केंद्रीय भंडारण निगम शामिल है जिसमें केंद्रीय भंडारण निगम के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में विभागाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कार्यालय पटना में विभागाध्यक्ष तकनीकी जैसे अहम पदों पर कार्य किया है नीरू पाल यादव ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से की एवं स्नातक पढ़ाई भी सरकारी कॉलेज से की है इसके बाद एमएससी बायोकेमेस्ट्री किया तथा नौकरी के साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई भी पूरी कीl

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!