निशा आचार्य का राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं तैराकी प्रतियोगिता में चयन
शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा की छात्रा निशा आचार्य निवासी कादीसहना का राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में चयन हुआ। 19 वर्षीय बलिका वर्ग की 400मीटर फ्री स्टाइल 200मीटर एवम 4×100 मीटर दूरी रीले स्टाइल में निशा आचार्य का चयन हुआ। कोच योगेश बगेरवाल व शारीरिक शिक्षक देवेंद्र दाधीच के अथक प्रयासों से चयन हुआ।दिल्ली में 6 जून को होने वाली 66वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में निशा आचार्य राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।