Dark Mode
कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का सनसनीखेज आरोप... “150 नेता थे रूस के एजेंट

कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का सनसनीखेज आरोप... “150 नेता थे रूस के एजेंट

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर रूस के एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया है। निशिकांत दुबे का कहना है कि कांग्रेस को इसके लिए रूस से फंडिंग भी होती थी। भाजपा सांसद ने अपने दावे की पुष्टि के लिए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर सीआईए की रिपोर्ट भी साझा की है। उन्होंने दावा किया है कि यह रिपोर्ट यूएस की इंटेलिजेंस एजेंसी ने 2011 में जारी की थी। निशिकांत दुबे के मुताबिक, "कांग्रेस के बड़े नेता एचकेएल भगत के नेतृत्व में 150 से ज्यादा कांग्रेस के सांसद सोवियत रूस के पैसे पर पलते थे। रूस के एजेंट के तौर पर काम करते थे?" इसके साथ ही, भाजपा सांसद ने तब की मीडिया की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। दावा किया कि तब करीब 16 हजार से ज्यादा आर्टिकल ऐसे थे, जो रूस की तरफ से छपवाए गए थे। उस जमाने में रूसी जासूसी संस्थानों के 1100 लोग हिंदुस्तान में थे। ये नौकरशाही, व्यापारी संगठनों, कम्युनिस्ट पार्टियों और ओपिनियन मेकर को अपने पॉकेट में रखते थे और भारत की नीति बनाते थे? उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस की उम्मीदवार सुभद्रा जोशी ने लोकसभा चुनाव में उस वक्त जर्मन सरकार से पांच लाख रुपए लिए थे। हारने के बाद वो इंडो-जर्मन फोरम की अध्यक्ष बनीं। निशिकांत दुबे ने सवाल किया, "यह देश था या गुलामों, दलालों या बिचौलियों की कठपुतली कांग्रेस इसका जवाब दे, आज इस पर जांच हो या नहीं?" भाजपा सांसद की तरफ से साझा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सोवियत संघ भारतीय राजनीति में गुप्त रूप से धन देता था, खासकर कांग्रेस को। मास्को ने सीपीआई और सीपीआई/एम जैसे दलों को भी फंड दिया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सोवियत संघ भारत में राजनयिक, व्यापार, पत्रकारिता और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सक्रिय था। 1,100 से अधिक तकनीशियन और 10,000 पर्यटक सालाना आते थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!