Dark Mode
नितिन शुक्ला संभागीय अध्यक्ष  नियुक्त

नितिन शुक्ला संभागीय अध्यक्ष  नियुक्त

उदयपुर । लायन्स क्लब्स इंटरनेशनल प्रान्त 3233 ई 2 के लायनवादी वर्ष 2023-24 के लिए प्रान्तपाल लायन डॉ. संजीव जैन द्वारा लायन्स क्लब उदयपुर एलिट के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन नितिन शुक्ला को संभाग 10 का संभागीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि उनका कार्यकाल 1 जुलाई,23 से 30 जून,24 तक रहेगा । नया सवेरा नई उम्मीद के प्रांतीय नारे के साथ सेवा गतिविधियों को अंजाम दिए जायेंगे । उनके अधीन उदयपुर, नाथद्वारा, फतेहनगर के क्लब्स रहेंगे । 
 क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन विष्णु सुहालका ने बताया कि लायन नितिन शुक्ला क्लब में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी के साथ 2 बार क्लब अध्यक्ष, प्रान्तीय सी.ई.ओ स्पोर्ट्स इवेंट एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके है। उनके संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने पर क्लब सदस्य उत्साहित है ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!