Dark Mode
निवाई पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए

निवाई पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए

टोंक। अवैध बजरी के खनन और परिवहन पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवाई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं, जो अवैध बजरी से भरी हुई थीं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी के निर्देशन में और वृत उपाधीक्षक मृत्युञ्जय मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में की गई। थानाधिकारी रामजीलाल के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। दोनों टीमों ने इलाके में गश्त और निगरानी बढ़ाई। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सीदड़ा में अवैध बजरी का परिवहन हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद दो ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी से भरे हुए आते दिखे। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को आम रास्ता छोड़ बबूलों की आड़ में ले जाकर भाग निकले।

पुलिस ने मौके से दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर लीं। दोनों वाहन बिना नंबर के महिंद्रा डीआई मॉडल के थे। ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने लाकर एमएमडीआर एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वाहन मालिक और चालकों की तलाश जारी है।

पहली टीम में सउनि लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल कप्तान, चेतन और जितेन्द्र सिंह शामिल थे। दूसरी टीम में हेड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल मनोज, मुकेश, रामफुल, सुनील और चालक मनोज शामिल रहे। इस कार्रवाई में सउनि लक्ष्मण सिंह की अहम भूमिका रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!