Dark Mode
प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित नहीं रहे कोई भी दिव्यांगजन- प्रधान सुंडा-

प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित नहीं रहे कोई भी दिव्यांगजन- प्रधान सुंडा-

 

पंचायत समिति में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर आयोजित, एसडीएम सोनल समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

 
 
नवलगढ़। पंचायत समिति परिसर में गुरुवार को दिव्यांग जनों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ झुंझुनूं कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा द्वारा किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि एसडीएम सुमन सोनल रहीं। प्रधान दिनेश सुंडा ने शिविर में आए हुए लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही और कैंप से संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कैंप में आए हुए सभी पात्र लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने निर्देश दिए। सुंडा ने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने से वंचित नहीं रहना चाहिए।  दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने पर पात्र व्यक्तियों को राज्य सरकार की योजनाओं का का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकेगा। शिविर में पात्र दिव्यांगों का कृत्रिम अंग व उपकरणों के लिए चिन्हीकरण किया गया। आयोजन में सहयोगी लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट नवलगढ़ के जिला प्रचारक विशाल पंडित और नवलगढ़ तहसील प्रभारी दुर्गा प्रसाद डीडवानिया ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा निशक्तजन प्रमाण पत्र और विशेष योग्यजन व्यक्तियों को मिलने वाले कृत्रिम अंगों जैसे हाथ और पैर का नाप लेकर पात्र व्यक्तियों को और कृत्रिम उपकरण वैशाखी, व्हीलचेयर, मोटराइज ट्राई साइकिल, कान की मशीन सहित कृत्रिम उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। इस दौरान कैंप में बीडीओ नवीन राकेश मांजू,तहसीलदार ज्वाला सहाय मीणा, बीसीएमओ डॉ.गोपीचंद जाखड़, पीडब्ल्यूडी एईएन ऋचा बोयल, पीएचईडी जेईएन हंसा शर्मा, प्रोग्रामर विनोद कुमारी, नायब तहसीलदार मुरारी लाल वर्मा, जगदीश, अतिरिक्त विकास अधिकारी शीशराम मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सांवरमल मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी राधा कृष्ण सुंडा, ब्लॉक समन्वयक मोहम्मद इस्माईल,सहायक विकास अधिकारी देवीदत्त शर्मा, नेमीचंद, रंजीताराम, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, राजेश सैनी, बंशीधर कालेर, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र, पंकज, नारायण सिंह, संजय, सुनील एवं कैंप से संबंधित अधिकारी डॉक्टर अशफाक और अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!