Dark Mode
कैसी भी हो मजबुरी वोट देना जरूरी

कैसी भी हो मजबुरी वोट देना जरूरी

बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर बारां व जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मारूती सुजुकी वर्कशॉपं में स्वीप गतिविधि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वीप प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के महत्वपूर्ण एपस वीएचए, सक्षम केवाईसी एवं सी-विजिल एप की जानकारी दी गई। दिलीप कुमार अग्रवाल ने सी-विजिल एवं वीएचए एप डाउनलोड करवा कर एप चलाने की जानकारी दी। कार्मिकों को मतदाता सूची में नाम जुडवाने, संशोधन करवाने, नाम हटवाने के लिए बीएलओ के पास जाने के समय की बचत के लिए निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं की सुविद्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी एप्स जारी किए है जो दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों के लिए बहुत आवश्यक है। सी-विजिल एप से आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन होने पर की जाने वाली शिकायत के बारे में विस्तार से बताया। कार्मिकों ने एप्स डाउनलोड कर मन में उत्पन्न प्रश्नों का जवाब पाकर खुशी प्रकट की। महिपाल सिंह एवं राजेन्द्र शर्मा ने मतदाता जागरूकता संबंधी संदेश दिया। अन्त में उत्तम कुमार मीणा सविंस मैनेजर द्वारा मतदान की शपथ दिलवाई और सभी से 25 नवम्बर 2023 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनिल मालव, हेमंत सुमन व वर्कशाप के सभी कार्मिक उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!