Dark Mode
नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं

नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं

सीकर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि जिले में आगामी 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए 6 नवम्बर (सोमवार) तक नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को प्रस्तुत किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा रविवार को कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 07 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, इसके बाद 09 नवम्बर को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जिसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 25 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी और मतों की गणना 3? दिसम्बर को की जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!