बिल्ली को शिकार करना कोई नहीं सिखाता वो उसका स्वभाव : भारद्वाज
मौत का निवाला बनते हुए घायल पक्षी की जान बचाई
पावटा . कस्बा के निकटवर्ती भांकरी ग्राम में एक बिल्ली प्रवाक्षी पक्षी को मुंह में दबाकर शिकार के लिये छत पर इधर - उधर घूम रही थी। जीव प्रेमी दिव्या शर्मा का ध्यान बिल्ली के मुंह में तड़पते हुए पक्षी पर पड़ा तो डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा व दिव्या शर्मा दोनों घर कि छत पर चढ़े और हल्के कदमों से चलकर प्रवासी पक्षी को बिल्ली के मुंह का निवाला बनने से पहले ही सुरक्षित बचा लिया। एलएसए गोविंद भारद्वाज ने बताया कि बिल्ली को शिकार करना कोई नहीं सिखाता वो उसका स्वभाव है क्योंकि बिल्ली एक शिकारी व मांसाहारी जीव है। फिलहाल प्रवासी पक्षी को सुरक्षित बचा लिया गया। पक्षी के पंखों के नीचे हल्के खरोंच आ गये थे वो घायल था। उसे थोड़ा दाना पानी खिलाकर उपचार के बाद खुले आसमान में छोड़ दिया गया।