Dark Mode
कोई भी गर्भवती महिलाएं व बच्चे टीकाकरण से वंचित नहीं रहे :- सीएमएचओ

कोई भी गर्भवती महिलाएं व बच्चे टीकाकरण से वंचित नहीं रहे :- सीएमएचओ

बालोतरा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर पायला कला , कादा नाडी, भटाला,खारा महेचान व दाखा की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई । समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमएचओ ने समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की सेक्टरवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खारा महेचान की चिकित्सा व्यवस्था को देखते हुए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ सुमन चौधरी के कार्यप्रणाली की सराहना की । मीटिंग में अनुपस्थित अधिकारी व कार्मिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।सीएमएचओ ने बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिक गर्भवती महिलाओं व आरसीएच कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतें और आमजन को अधिकाधिक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करवाएं। उप स्वास्थ्य केंद्र की प्रभावी मोनिटरिंग हो व मौसमी बीमारियों के प्रति लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने पीएचसी व सीएचसी वाईज मिसिंग टीकाकरण, डिलीवरी व जन कल्याणकारी योजनाओं के ड्यू केसों के बारे में समीक्षा की । सीएमएचओ ने निम्न प्रगति वाले संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बकाया एंट्री का शत-प्रतिशत इंद्राज हो और इसमें कोई लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। गर्भवती महिलाओ एवं प्रसव पश्च्यात महिला की पीसीटीएस में ओनलाईन एंट्री करने के साथ ही खण्ड स्तर पर नियमित रूप से मोनिटरिंग करना सुनिश्चित करे | यह सुनिश्चित किया जावे कि गर्भवती का पंजीकरण 12 सप्ताह के अन्दर करवाया जावे. पेंडिंग कार्यों को पूर्ण करने के लिए मिशन मोड में कार्य किये जाने आवश्यकता है । बैठक को बीसीएमओ सिणधरी डॉ उम्मेदाराम व बीसीएमओ पायला कला डॉ अशोक विश्नोई तथा कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने भी संबोधित किया ।

बैठक में ये रहे उपस्थित-
समीक्षा बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी समस्त सीएचसी व पीएचसी, बीपीओ अमरसिंह व समस्त एएनएम , सीएचओ , सुपरवाईज़र व‌ डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!