Dark Mode
किसानों को बोनस देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं -सहकारिता मंत्री

किसानों को बोनस देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं -सहकारिता मंत्री

जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गुरूवार को विधानसभा में स्पष्ट किया कि वर्तमान में चना, सरसों एवं गेहूं की खरीद पर किसानों को बोनस देने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन नहीं है। सहकारिता मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। इससे पहले विधायक कन्हैयालाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को कृषि जिन्सों की खरीद पर बोनस नहीं दिया जा रहा है। विगत चार वर्षों में किसी भी जिन्स की खरीद पर बोनस नहीं दिया गया है। आंजना ने बताया कि चना, सरसों एवं गेहूं की खरीद पर किसानों को चार सौ रूपये प्रति क्विन्टल बोनस देने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के स्तर पर विचाराधीन नहीं है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!