Dark Mode
जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का हुआ आगाज

जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया का हुआ आगाज

 
जयपुर। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत बुधवार को जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। नामांकन के पहले दिन जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए श्री शशांक पुत्र श्री रविन्द्र कुमार ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी श्री आदित्य प्रकाश शर्मा पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया।

23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन
उन्होंने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किये जा सकते हैं। 23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किये जा सकेंगे। 28 मार्च 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा होगी वहीं, 30 मार्च 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा एवं 04 जून को मतगणना होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!