Dark Mode
शहीदों के बलिदान दिवस पर निकाला अहिंसा मार्च

शहीदों के बलिदान दिवस पर निकाला अहिंसा मार्च

 
कोटा । शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के बलिदान दिवस के अवसर पर शांति, अहिंसा विभाग की ओर से अंटाधर स्थित शहीद स्थल से किशोर सागर की पाल तक अंहिसा मार्च निकाला जाकर बारहदरी पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर शहीदों को नमन किया गया।

बलिदान दिवस पर शहीद स्थल पर शहीदों के छायाचित्र पर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पाजंलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया। अंहिसा मार्च में तख्तियों से अमर बलिदानियों के विचारों का का प्रचार प्रसार किया गया। बारहदरी पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थनासभा में सभी धर्मों की ईश वंदना को साकार किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान की बदौतल देश को स्वतन्त्रता मिली युवाओं तक उनके विचार एवं शिक्षाओं का प्रचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांधीजी के शांति एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर स्वतन्त्रता सेनानियों ने अंग्रेजी दासता के खिलाफ संर्घष कर देश को एकता के सूत्र में बांधा हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखण्डता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगतसिंह की शिक्षाएंे एवं उनका बलिदान आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है।
गांधीवादी विचारक नरेश विजयवर्गीय ने गांधीजी के सर्वधर्म के समभाव एवं उनकी शिक्षाओं में सभी धर्मों की एकता के बारे में विचार रखे। उन्होंने कहा कि गांधीजी एवं भगतसिंह ने देश के युवाओं को दिशा देकर एकता एवं अखण्डता के लिए कार्य किया। इस अवसर पर युआईटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, डॉ. जफर मोहम्मद, नगर निगम दक्षिण के उपायुक्त राजेश डागा, नगर निगम उत्तर के उपायुक्त गजेन्द्रसिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय भार्गव, सीएमडी कोटा ग्रामीण सहकारी बैक बलविन्दरसिंह, उप निदेशक समाज कल्याण ओपी तोषनीवाल, महिला अधिकारिता मनोज मीना, स्काउट के यज्ञदत्त हाडा सहित कॉलेज के प्रोफेसर, गणमान्य नागरिक, एनएसएस, स्काउट के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!