Dark Mode
उत्तरी भारत का सबसे बड़ा हथ करघा सेंटर बनाएंगे- राठौड़

उत्तरी भारत का सबसे बड़ा हथ करघा सेंटर बनाएंगे- राठौड़

 
 

आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने नारेली में हथ करघा सेंटर का किया शिलान्यास,

 अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ अपने प्रस्तावित दौरे के तहत सोमवार को अजमेर आए और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शिरकत की। दौरे पर राठौड़ ने कांग्रेस  कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात की। गुरु पूर्णिमा के मौके पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। गुरु सच्चे पथ प्रदर्शक होते है। हमारे में जीवन में गुरु बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। मनुष्य के लिए भगवान से भी बढ़कर गुरु को माना जाता है, क्योंकि भगवान हमें जीवन प्रदान करता है  और गुरु हमें शिक्षा देकर इस जीवन को सही ढंग से जीना सिखाते हैं, जो व्यक्ति गुरु के मार्ग दर्शन पर चलता है। वह व्यक्ति जीवन में सफलता के साथ आगे बढ़ता  है। निगम अध्यक्ष राठौड़ सबसे पहले नारेली, सकल दिगम्बर जैन समाज के शिरोमणि संत आचार्य विद्यासागर जी द्वारा 'हथकरघा प्रकल्प' के प्रतिनिधि केन्द्र नारेली अजमेर के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और जैन मुनि का आशीर्वाद लिया।  उन्होंने यहां पर जैन समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। यहां पर सैकड़ों लोगों की सभा को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि यह हाथ करघा सेंटर उत्तरी भारत का सबसे बड़ा सेंटर बने। इसके लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे, यहां पर आने से जैन मुनि व जैन दर्शन हुए।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधीवादी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया और खुद गांधी जी की तरह अपना जीवन जी रहे हैं। इस दौरान जैन समाज के प्रतिनिधियों ने राठौड़ को एक मांग पत्र दिया, जिस पर राठौड़ ने जैन समाज के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष राठौड सपत्निक शामिल हुए। कर्यक्रम के दौरान जैन समाज के विजय जैन, डिप्टी मेयर नीरज जैन, अजय जैन, प्रमोद सोनी, प्रदीप पाटनी,  सुशील बाकलीवाल विजय धनगसिया,लोकेश डिलवारी, सुनील जैन, प्रकाश जैन, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रोपदी देवी सहित अन्य जैन समाज के सैंकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे। इसके बाद निगम अध्यक्ष राठौड़ राजगढ़ भैरव धाम पहुंचे और धाम के मुख्य उपासक चंपालाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरु पूर्णिमा के आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजना लागू की है, जिससे प्रदेशवासी हमारी सरकार के कार्य से खुश है। संबोधन के दौरान निगम अध्यक्ष राठौड़ ने जनता से पूछा कि हमारी सरकार ने कैसा काम किया तो जनता ने एक सुर में अच्छा काम करने के लिए हाथ खड़े किए। कार्यक्रम में राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने आशीर्वाद दिया और संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष राठौड़ के जिले के लिए कराए गए विकास कार्यो  की जमकर  सराहना की। यहां से  निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सलेमाबाद में अखिल भारतीय श्रीनिम्बार्काचार्यपीठ श्रीनिम्बार्कतीर्थ में जगदगुरु निम्बार्काचार्यपीठीधीश्वर श्रीजी के यहां पहुंचे। राठौड़ ने महाराज के दर्शन कर उनका पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी भी मौजूद रहे। आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ के दौरे के दौरान   पार्षद नोरत  गुर्जर, सर्वेश पारीक,  भीम सिंह चौधरी, विश्राम चौधरी, यूनुस खान, निर्मल पारीक व विकास खारोल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!