उत्तर पश्चिम रेलवे को मिले 3 राष्ट्रीय शील्ड व 6 व्यक्तिगत पुरस्कार
नई दिल्ली। अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (राष्ट्रीय)–2025 में उत्तर पश्चिम रेलवे को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए तीन शील्ड और छह व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 9 जनवरी 2026 को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किए जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे को गोविंद वल्लभ पंत शील्ड (सम्पूर्ण कार्यकुशलता), वैगन मेंटेनेंस शील्ड तथा आबू रोड रनिंग रूम के लिए रनिंग रूम शील्ड मिलेगी। साथ ही दो अधिकारियों व चार कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि रेलवे के उत्कृष्ट प्रदर्शन और टीमवर्क का प्रतीक है।