Dark Mode
आदेशों की अवहेलना कर खुले मिले निजी स्कूलों को थमाया नोटिश

आदेशों की अवहेलना कर खुले मिले निजी स्कूलों को थमाया नोटिश

बहरोड़। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पिछले दो दिन में 5 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी 5 स्कूलों में छात्र मिले। जिसके बाद अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दारा सिंह ने संस्था प्रधानों को चेतावनी देकर शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियां करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि स्कूलों की मौके पर ही छुट्टी करवाई और बच्चों को बसों से रवाना करवाया गया। खुले मिले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दारा सिंह बताया कि अभिभावकों से लगातार शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बावजूद भी स्कूल संचालन करने और बच्चों को बुलाने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर शुक्रवार को शहर के पॉच स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनकी तत्काल छुट्टी करवाई गई और प्रिंसिपल को शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय संचालन नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।  शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समय-समय औचक निरीक्षण की कार्रवाई की जाएगी। इन सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!