Dark Mode
नोवाक जोकोविच ने परीबस ओपन से नाम वापिस लिया

नोवाक जोकोविच ने परीबस ओपन से नाम वापिस लिया

इंडियन वेल्स. कोरोना का टीका लगवाये बिना अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने बीएनपी परीबस ओपन टेनिस से नाम वापिस ले लिया है। टूर्नामेंट के आयोजकों ने रविवार की रात को यह घोषणा की। टूर्नामेंट बुधवार से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा।
अमेरिका में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध 11 मई को खत्म होंगे जिसके बाद विदेशी यात्री टीके के बिना भी यहां आ सकेंगे। जोकोविच के बाहर होने से निकोलोज बासिलाश्विली को खेलने का मौका मिला है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!