Dark Mode
 खण्डार में अब 47 हजार 8 जनाधार परिवारों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

 खण्डार में अब 47 हजार 8 जनाधार परिवारों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

सवाई माधोपुर । प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल से लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जो आगामी 30 जून 2023 तक चलेंगे। ब्लॉक खंडार की 32 ग्राम पंचायतों में से 30 ग्राम पंचायतों में कैंप लग चुके हैं। केवल छाण और दौलतपुरा में कैंप लगने शेष है।
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि उप जिला कलक्टर एवं शिविर प्रभारी बंशीधर योगी एवं सहायक शिविर प्रभारी तहसीलदार तुलसीराम शर्मा और विकास अधिकारी आदेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में 26 जून तक ब्लॉक खंडार में 54 हजार 431 जनाधार परिवारों में से 47 हजार 8 जनाधार परिवारों ने महंगाई राहत केंप में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है जो 86.4 प्रतिशत है। वहीं 2 लाख से ज्यादा गारंटी कार्ड जारी किए जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 33 हजार 487 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 33 हजार 487, अन्नपूर्णा योजना में 28 हजार 877, कामधेनु बीमा योजना में 27 हजार 754, ग्रामीण रोजगार गारंटी में 26 हजार 136, पेशन योजना में 14 हजार 521, गैस सिलेंडर योजना में 13 हजार 555, 100 यूनिट फ्री बिजली घरेलू योजना में 12 हजार 528, दो हजार यूनिट कृषि फ्री बिजली योजना में 5 हजार 642 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड अब तक कैंपों में जारी किए जा चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!