Dark Mode
अब युवा पीढ़ी को “एकात्म-मानववाद” की ओर अग्रसर करना है

अब युवा पीढ़ी को “एकात्म-मानववाद” की ओर अग्रसर करना है

बहरोड़। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के चुनाव ने साबित कर दिया मोदी युग देश का स्वर्णिम युग है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं ने आमजन को लाभ देने के साथ भविष्य के आशावादी दृष्टिकोण से राष्ट्रवाद के भाव को प्रबल बनाया है। राष्ट्रहित सर्वाेपरी और संगठन के प्रति निष्ठा का भाव हर राज्य में कमल खिलाने में अग्रणी रहा है। बुनियादी ढांचे का निर्माण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाता है और समृद्ध भारत की ओर लेकर जाता है। अमृत काल में विश्व कल्याण का भाव लेकर वसुधैव कुटुम्ब के साथ भारत आगे बढ़ा। परिणामस्वरूप जी20 की अध्यक्षता और चंद्रयान 3 की सफलता ने हर भारतवासी को गौरवान्वित कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास और मज़बूत हो गया। जन समुदाय की भावनाएँ उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु मोदीमय युग की प्रतीक्षा में है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास वाला मोदी का व्यक्तव्य आज सार्थकता के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। सामाजिक समरसता के भाव से आज भाजपा जातीय भेदभाव व तुष्टीकरण को समाप्त कर महिला, युवा, किसान व गरीब उत्थान के लिए अनवरत प्रयासरत है। विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अनेक मुफ्त योजनाओं के माध्यम से जनता को लुभाने का भरसक प्रयास किया, नए जिलों की रेवड़ियो जैसे घोषणा हुई, लेकिन मतदाताओं ने मोदी गारण्टी योजनाओं व धरातल की यथास्थिति को देखकर विकास को मतदान किया और पूर्ण बहुमत में सरकार आयी। राजस्थान में कांग्रेस की अराजकता, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में हताशा और फेल क़ानून व्यवस्था से परेशान आमजन ने मोदी के विश्वास के कमल के फूल को चुना परिणामस्वरूप 3 राज्यों में कमल का फूल खिला। भाजपा की विचारधारा को आमजन ने स्वीकार किया और आज पार्टी में व्यक्तिवादिता का कहीं स्थान नहीं है। संगठन सर्वाेपरि का भाव लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता सतत् कार्य कर रहा है। आने वाले समय में शुचिता की राजनीति के लिए विकसित राष्ट्र का संकल्प लेकर राष्ट्र की युवा शक्ति अधिकारों की नहीं कर्तव्यों की लड़ाई लड़ेगी। अमृत काल में हमें अपनी वैचारिक शक्ति को जागृत कर युवा पीढ़ी को “एकात्म-मानववाद” की ओर अग्रसर करना है। देश संकल्प से समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है और मोदी को 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने हेतु एकजुटता से मोदी की गारंटी वाली योजनाओं के साथ धरातल पर एक भारत श्रेष्ट भारत की दिशा में आगे बढ़ना है। अब जनता की चुनी हुई सरकार जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरकर आमजन को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क सहज सुलभ कराये और समृद्ध भारत के सपने को साकार करे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!