नरेगा मजदूरों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बसन्त में मंगलवार को एसबीआई बैंक द्वारा संचालित मनीवाइज क्रिसिल फाउंडेशन के तत्वाधान में वित्तीय साक्षरता की ओर से नरेगा मजदूरों को जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत बसन्त में फील्ड कोऑर्डिनेटर मदन मेघवाल ने फील्ड बुक द्वारा महिलाओं को बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना(PMSBY), अटल पेंशन योजना(APY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना(PMJJBY) और रूपये की बचत करने की जानकारी दी व फ्रॉड कॉल से सावधान रहना,बचत खाता खुलवाते समय नॉमिनी का नाम जरुर लिखने जैसे अनेकों बिंदुओं पर चर्चा की गई । इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से नरेगा श्रमिकों को जागरूक किया और राजीव गांधी युवा मित्र रेखा मेघवाल के द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे एकल नारी पेंशन योजना, पालनहार योजना, विशेष योग्यजन वृद्धजन पेंशन योजना, कन्यादान योजना , चिरंजीवी योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश चौहान ,मेट पुष्पा देवी आदि नरेगा श्रमिकों मौजूद रहे।