ओम कोठारी संस्थान में एनएसएस एकदिवसीय कैंप का आयोजन
कोटा। ओम कोठारी संस्थान में महाविद्यालय एनएसएस इकाई के तत्वाधान में सोमवार को एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान मानवाधिकारों पर सेमिनार एवं मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के तहत mybharat.gov.in वेबसाइट पर बच्चों के रजिस्ट्रेशन करवाए गए। सेमिनार के मुख्य वक्ता ओम कोठारी ग्रुप ऑफ़ एज्युकेशनल इंस्टिट्यूट के निदेशक एवं प्रोफेसर डॉ अमित सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ गीता गुप्ता] डॉ स्नेहलता धर्मावत] एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल गुप्ता] रेड रिबन क्लब कोऑर्डिनेटर श्री प्रतीक गुप्ता] व्याख्यातागण एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
सेमिनार के दौरान मानव अधिकारों पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ अमित सिंह राठौड़ ने कहा कि मानव अधिकार वे अधिकार है जो जीवन को जीने लायक बनाते हैं। लोग बिना किसी शर्त के मानवाधिकारों के हकदार है। उन्होंने मौलिक अधिकार व मानवाधिकारों के बीच में अंतर स्पष्ट करते हुए उनके मध्य संवैधानिक व कानूनी अंतर स्पष्ट किया। साथ ही उन्होंने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में वर्णित इन अधिकारों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार कुछ व्यक्तियों के अधिकारों के साथ दूसरों पर कर्तव्यों का आरोपण है। सभी व्यक्तियों को मानव अधिकारों का सम्मान करना होगा व मनुष्यता की भावना को मजबूत रखते हुए एक दूसरे के मानव अधिकारों को सुरक्षित रखने में अपनी महती भूमिका निभानी होगी। उन्होंने युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण उनके बिना संभव नहीं है क्योंकि वही आगे आने वाली पीढ़ियों की विचारधारा के जनक है। सेमिनार के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समुचित जवाब भी दिया।
इसके पश्चात mybharat.gov.in वेबसाइट पर बच्चों के रजिस्ट्रेशन कराए गए। यह वेबसाइट विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्किल डेवलपमेंट में सहायता करती है। इसके जरिए रजिस्ट्रेशन करवाने पर विद्यार्थियों को नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस] गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन] इंडस्ट्रीज या अन्य ऑर्गेनाइजेशंस से जोड़ा जाकर उनकी स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार जैसे विभिन्न आयामों पर कार्य किया जाता है। इसके जरिए विद्यार्थी मेंटरशिप]लीडरशिप डेवलपमेंट] एक्सपीरियंस एवं एक्सपेरिमेंट लर्निंग] पर्सनल लर्निंग जैसे विभिन्न आयामों के जरिए अपनी रोजगार परक क्षमता व उद्यमिता जैसे गुणों का विकास कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद व्यापित किया गया।