बाथरुम में नहाते वक्त महिला का बनाया नग्न वीडियो ,
पुलिस ने दो को किया नामजद
बीकानेर। बीकानेर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने घर में नहा रही महिला का नग्न वीडियो बनाने और उसी के आधार पर जोधपुर ले जाकर किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाने, लिव इन रिलेशनशिप के दस्तावेज बनाने तथा अश्लील वीडियो क्लिप को पति और अन्य को भेजने का मामला सामने आया है।
इस मामले में दो जनों को नामजद किया गया है।
पीडि़ता ने इस आशय की रिपोर्ट दो नामजद लोगों के खिलाफ थाने में दी है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 27 सितम्बर को वह अपने घर में नहा रही थी। आरोप है कि सुनारों की बड़ी गवाड़ निवासी योगेश सोनी ने चोरी छिपे उसकी नहाते वक्त की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसी वीडियो क्लिप के आधार पर आरोपी ने उसकी मुलाकात पूगलिया बास पुगल पाडा जोधपुर निवासी सुमित सोनी से करवाई। आरोप है कि सुमित उसको लेकर जोधपुर गया। जहां पीडि़ता के साथ आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाये तथा पीडि़ता के नाम का 500 रुपये का स्टाम्प लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने का दस्तावेज बना लिया। यही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो क्लिप उसके पति व एक अन्य को भेज दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।