Dark Mode
नूरीयावास दांतड़ा संपर्क सड़क टूटी, ग्रामीण परेशान, सार्वजनिक निर्माण विभाग मौन

नूरीयावास दांतड़ा संपर्क सड़क टूटी, ग्रामीण परेशान, सार्वजनिक निर्माण विभाग मौन

 
मांगलियावास : नूरीयावास दांतड़ा संपर्क सड़क टूटने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार आनासागर का पानी तेज बहाव के कारण आने से नूरीयावास दांतड़ा संपर्क सड़क टूट गई दोनों ही गांव के ग्रामीण खेती पर आधारित है और कृषि कार्य करने के लिए दोनों गांव के लोग आपस में एक दूसरे का सहयोग करते हैं। अब सड़क टूट जाने से संपर्क भी टूट गया है या कई किलोमीटर चलकर आपस में एक दूसरे गांव के किसानों को आना पड़ रहा है। गत वर्ष 20 सड़क पानी के बहाव से टूट गई थी , जिसे सरपंच ग्राम पंचायत बुधवाड़ा द्वारा मिट्टी डालकर ठीक कर दिया गया था। इस वर्ष वापस सड़क टूट जाने को लेकर बुधवारा सरपंच जगदीश उर्फ बबलू गुर्जर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नूरियावास दांतड़ा सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। सरपंच जगदीश गुर्जर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता ने बताया कि सड़क पर पुल बनाने के लिए प्रस्ताव भिजवा दिया गया है और पानी के बहाव कम होते ही कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!