फलोदी में नर्सेज स्नेह मिलन समारोह आयोजित
फलोदी। जिले के समस्त एएनएम,सीएचओ, एन ओ, एसएनओ का संयुक्त नर्सेज स्नेह मिलन समारोह 2025 शहर के मलार रोड स्थित तुलसी होटल में आयोजित हुआ। जिसमे विशेष मेहमान विधायक पब्बाराम बिश्नोई रहे। प्रदेश महासचिव भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि इस समारोह में जिलेभर के नर्सेज एक मंच पर एकत्रित हुए तथा नव चयनित नर्सिंगकर्मियों व सीएचओ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पब्बाराम बिश्नोई, आरएसएस वरिष्ठ प्रचारक स्वरूपदान, सीएमएचओ डॉ. प्रतापसिंह राठौड़, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. धीरज बिस्सा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।विधायक व सीएमएचओ ने नर्सेज को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम का समापन बुद्धाराम सुथार, भानु सिंह भाटी व भंवरलाल कुमावत ने आभार प्रदर्शन के साथ किया।