Dark Mode
राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में नर्सेज ने किया प्रदर्शन

राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में नर्सेज ने किया प्रदर्शन

डीडवाना. राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की और से प्रदेश भर में जारी आंदोलन के तहत आज डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में भी संघर्ष समिति के आह्वान पर नर्सेज ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। धरना प्रदर्शन कर रहे नर्सेज ने बताया की बीते लंबे समय से समिति अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है और समाधान की मांग सरकार के सामने रखी गई है। नर्सेज ने बताया की वेतन भत्तों की विसंगति, नर्सेज सवर्ग कैडर का पुनर्गठन, सविदा नर्सेज को नियमित करने की मांग, साथ ही एनएम का पदनाम परिवर्तन कर नर्सिंग निदेशालय की स्थापना करना मुख्य मांग है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन भी इस दौरान किया गया। नर्सेज द्वारा किए गए कार्य बहिष्कार के दौरान आपातकालीन सेवाओ को सुचारु रखा गया। धरना प्रदर्शन के दौरान नर्सेज ने बताया की अगर संघर्ष समिति की मांगे नहीं मानी गई तो आगामी दिनों में जयपुर कुच कर महापड़ाव किया जाएगा। इस दौरान आज नर्सेज ने अस्पताल परिसर में जमकर नारेबाजी की और अपनी 11 सूत्री मांगों की मांग पुरजोर तरीके से रखी गई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!