नर्सेज ने मनाया प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस
मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष ने भर्ती रोगियों को बांटे फल नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन एवं नवनियुक्त उप अधीक्षक डॉ दिनेश सहारण को दी बधाई
सीकर । राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन सिंह फगेडिया ने आज प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के अवसर पर मातृ एवम शिशु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती समस्त रोगियों को फल वितरित किए तथा माताओं एवम गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने का संदेश दिया । मातृत्व दिवस पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, डॉ बी एल राड़, डॉ एम एस गढ़वाल, डॉ एम एस बलारां, प्रभारी डॉ राजेश मीणा, पूर्व नर्सिंग अधिक्षक भगवाना राम राड, कार्यकारी नर्सिंग अधिक्षक मो ईशाक ने मंच पर रहते हुए मातृ स्वास्थ्य पर संदेश दिया तथा नव निर्वाचित मेडीकल कॉलेज अध्यक्ष मनमोहन सिंह फगेडिया तथा नवनियुक्त उप अधीक्षक डॉ दिनेश सहारण का माल्यार्पण कर सम्मान किया ।जिला अध्यक्ष सीताराम जांगिड़ तथा एकीकृत महासंघ के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश बाटड ने बताया की माताओं का स्वास्थ्य एवं पोषण परामर्श नर्सेज की प्राथमिकता रहेगी तथा प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर नर्सेज इस हेतु कृत संकल्प हैं । आज के कार्यक्रम में संगठन द्वारा नवनियुक्त उप अधीक्षक तथा नव निर्वाचित मेडीकल कॉलेज अध्यक्ष मनमोहन सिंह का सम्मान किया गया है ।महासचिव श्यामलाल बिजारणिया ने बताया की संगठन सदैव रोगी हित में प्रशासन का सहयोग करता रहा है तथा सामाजिक सरोकार के सभी कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है । मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष द्वारा आज मातृत्व दिवस के अवसर पर फल वितरण किया जाकर अच्छा संदेश दिया गया है, संगठन उनके इस कार्य पर उन्हें साधुवाद देता है ।मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष मनमोहन सिंह फगेडिया ने बताया की संगठन के नर्सेज प्रशासन का सहयोग करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे परंतु नर्सेज हकों और अधिकारों का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है जिसे मैं आशा करता हूं की प्रशासन द्वारा सदैव ध्यान में रखा जायेगा । आज के समारोह में नर्सेज एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।