Dark Mode
नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई सम्पन्न

नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई सम्पन्न

बीकानेर। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले राज्यव्यापी प्रांतीय महासभा में 25 अगस्त को राजधानी जयपुर में लिए गए निर्णयों की बीकानेर जिले में अनुपालना करने बाबत रविवार को संघर्ष समिति सयोजकों की बैठक पीबीएम अस्पताल में हुई। बैठक में संघर्ष समिति के संरक्षक श्रवण कुमार वर्मा, प्रांतीय सह सयोजक धन्नाराम नैन, जिला संयोजक अब्दुल वाहिद, छोटूराम चौधरी, सुशील यादव, रविंद्र विश्नोई, ज्योति पुनिया, कपिल कटारिया एवम नर्सेज नेता महिपाल चौधरी, मुखराम बाना, प्रेम विश्नोई, अमित वशिष्ठ, गोवर्धन डेलु,राकेश विश्नोई, लीलाधर ज्यानी सहित अन्य सक्रिय नर्सेज शामिल हुए । संघर्ष समिति के सयोजक अब्दुल वाहिद एवं छोटूराम चौधरी ने बताया कि आज की बैठक में उपस्थित सक्रिय नर्सेज साथियों ने सर्व सम्मति से प्रांतीय आह्वान की पालना पूर्ण करने का निर्णय जिसके तहत कल 29 अगस्त से 4 सितम्बर तक प्रतिदिन समस्त चिकित्सा संस्थानों के मुख्य द्वार पर सुबह 8 से 10 बजे तक गेटमिटिंग करके विरोध प्रदर्शन एवम 5 सितम्बर से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय हुआ । संघर्ष समिति के सयोजक सुशील यादव एवम रविंद्र विश्नोई ने बताया कि गत 25 अगस्त की प्रांतीय महासभा एवं रैली के बाद नर्सेज ने राजधानी जयपुर में राज्यव्यापी धरना सवाई मानसिंह सिंह चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर प्रारम्भ कर दिया एवम आज दूसरे दिन राज्यव्यापी प्रांतीय धरने पर क्रमिक अनशन जारी रहा । संघर्ष समिति की सयोजक ज्योति पुनिया ने बताया नर्सेज का आंदोलन 11सूत्री मांग पत्र को लेकर जारीहै जिसमे मुख्य रुप से संविदा एवम निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो तथा समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे ओर उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए, नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!