Dark Mode
नर्सेज कर्मियों ने धरना स्थल पर किया सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ 

नर्सेज कर्मियों ने धरना स्थल पर किया सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ 

 

नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवें दिन भी रहा जारी 

 
चूरू .  जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल में गत 18 जुलाई से राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा और संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। शनिवार को शरदारशहर ब्लॉक से राजकरण सोनी के नेतृत्व में दिए गए धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार हमारी 11 सूत्री मांगों पर विचार नहीं करेगी तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। जिला संयोजक प्रदीप चौधरी ने बताया कि यदि सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो संयुक्त संघर्ष समिति एक बड़ा उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर दिए जा रहे धरने में ओमप्रकाश, पंकज, राजदान, पवन निर्वाण, शकील, सुभाष प्रजापत, देवेंद्र, रामगोपाल, आशीष ढाका, प्रदीप कुमार, श्रवण सिहाग, शुभकरण, ताराचंद, राजवीर, राजबाला, सुमेर सिंह, प्रतिभा, सुमन, ममता, यशु, उर्मिला, सोनू बराला, सुमन रानी सहित बड़ी संख्या में नर्सेज कर्मी उपस्थित थे। धरना स्थल पर नर्सेज कर्मियों ने सुंन्दरकांड व हनुमान चालीसा  पाठ कर अपना विरोध जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!