Dark Mode
नर्सेज का धरना इक्कीसवे दिन जारी, पीबीएम ए ब्लॉक नर्सेज ने संभाली कमान

नर्सेज का धरना इक्कीसवे दिन जारी, पीबीएम ए ब्लॉक नर्सेज ने संभाली कमान

बीकानेर। राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान पर 7 अगस्त को इक्कीसवें दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा और मांगे नही माने जाने तक यह जारी रहेगा। संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को देवेंद्र तोमर की अगवाई में धरना जिसमे दिनेश कडेला, पुखराज, वसीम अकरम , रितु कुमारी, तारामनी सहित नर्सेज साथियों ने भाग लिया । संघर्ष सयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार के आला अधिकारी आज 21 दिन बाद भी नर्सेज की सहमति सिद्ध मांगो का साकारात्मक समाधान करने करने की बजाय मुकदर्शक बने हुए है जिससे नर्सेज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जो सामुहिक कार्य बहिष्कार जैसे आंदोलन के लिए नर्सेज को मजबूर कर रहे हैं । संघर्ष सयोजक छोटूराम चौधरी एवम सुशील यादव ने बताया कि संविदा एवम निविदा भर्ती के नाम पर नर्सेज का शोषण बंद हो तथा समस्त संविदा कर्मियों को सरकार नियमित करे ओर उनके संविदा सेवा काल का नोशनल लाभ दिया जाए, नर्सेज वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन, नर्सिंग छात्रों के स्टाई फंड में वृद्धि सहित अन्य मांगे शामिल । आज मंगलवार दिनांक 8.8.23 को नापासर ब्लॉक के नर्सेज साथियों द्वारा धरना लगाया जायेगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!