Dark Mode
नर्सेज ने धरने पर पाँचवे दिन किया हनुमान चालीसा का पाठ  

नर्सेज ने धरने पर पाँचवे दिन किया हनुमान चालीसा का पाठ  

नर्सेज की मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए की प्रार्थना


सीकर । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति जिला शाखा सीकर के तत्वाधान में आज लगातार पाँचवें दिन भी श्री कल्याण चिकित्सालय तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के 20 नर्सिंग अधिकारी धरने पर बैठे । प्रांतीय संघर्ष समिति के निर्देशानुसार आज राज्य भर में जारी ध्यानाकर्षण धरनों पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है इसी क्रम में जिले के नर्सिंग अधिकारियों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ कर मांगो के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रार्थना की । नर्सिंग अधिकारी अपनी जायज मांगो के लिए अनवरत आंदोलन जारी रखे हुए हैं । कल दिनांक 23 जुलाई रविवार को नर्सिंग कॉलेज के 20 टीचर्स धरने पर बैठेंगे ।नर्सिंग अधिकारियों की वाजिब मांगो पर सरकार का चार दिन के राज्य व्यापी ध्यानाकर्षण धरने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है । नर्सेज अपनी मांगो के पूरे कराए जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन को जारी रखेंगे । संघर्ष समिति के प्रवक्ता राम निवास चाहर तथा नरेश लमोरिया ने बताया की आज धरने में बैठने वालों में देवेन्द्र डूडी, महेन्द्र फोगावट, सरोज भास्कर, जितेन्द्र, सुरेन्द्र सैनी, मंजु देवी, संतरा, सूमन सेवदा, मंजू भामू, रेणु यादव, बोदूराम, सुमित्रा श्रीमति बबीता, सुमित्रा, पूनम, शारदा, संदीप, मंजू, अनीता, मुकेश कुमार सैनी शामिल रहे, हनुमान चालीसा का पाठ एवम आरती वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मामराज शर्मा बामनवास की अगुवाई में किया गया धरना दिए जाने एवम हनुमान जी की अराधना के अवसर पर श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज के सैंकड़ों नर्सेज उपस्थित थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!