Dark Mode
नर्सेज का धरना तीसरे दिन जारी,

नर्सेज का धरना तीसरे दिन जारी,

प्रधानाचार्या एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज को सौंपा ज्ञापन
पीबीएम अस्पताल के गोल पार्क में ट्रॉमा सेंटर स्टाफ ने लगाया अनिश्चित कालीन धरना



बीकानेर । राजस्थान नर्सेज सयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को राज्यव्यापी आह्वान पर 20 जुलाई को तीसरे दिन पीबीएम अस्पताल स्थित गोल पार्क में अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा ।
गुरुवार को धरना संघर्ष समिति के आह्वान पर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नर्सिंग अधीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व राजेंद्र साहू, दीनदयाल, सुनिल वैष्णव,गजराज, भुवनेश सांखला, जगदीश कालवा, एकता,सुनिता, राजविंद्र कौर, पंकज विश्नोई,वीरेंद्र, निर्मल की टीम के साथ शुरू किया जिसमे बीकानेर जिले के नर्सेज कर्मियों ने भाग लिया ।
वही गुरुवार को धरना स्थल पर मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी पहुंचे और नर्सेज से बात की और उनके मांगपत्र को राज्य सरकार तक भिजवाने का आश्वासन दिया ।
संघर्ष सयोजकों ने बताया कि नर्सेज 11 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत है जैसे वेतन विसंगति, संविदा नर्सेज का नियमितीकरण, नर्सिंग निदेशालय की स्थापना , प्राथमिक उपचार का अधिकार, कैडररिव्यू, समयबद पदोन्नति, नर्सिंग ट्यूटर ए एन एम एल एच वी का पदनाम परिवर्तन सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं।
साथ ही उन्होंने ने बताया कि अब आगामी धरना आम नर्सेज की अगवाई में लगातार जारी रहेगा और कल दिनांक 21.7.23 को पीबीएम अस्पताल के जनाना अस्पताल के स्टाफ के नेतृत्व में लगेगा जिसमे जिले के नर्सेज भाग लेंगे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!