अपनी मांगो को लेकर नर्सेज कर्मियों ने आंदोलन किया तेज, आगामी कार्यक्रम हुआ जारी
दौसा . राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति दौसा के तत्वाधान में आयोजित अनिश्चितकालीन धरने में आज 8 वे दिन नर्सिंग ऑफिसर रामकेश मीणा नेतृत्व में अशोक मीणा ,थान सिंह मीणा और नरेश बेरवा द्वारा धरना दिया गया, धरने की शुरुआत प्रांतीय प्रतिनिधि धर्मपाल मीणा व संयोजक सत्यनारायण मीणा ने माल्यार्पण कर कराई ।
मुख्य संयोजक महेन्द्र कुमार कुमार मीणा व संयोजक सतीश मीना ने बताया कि प्रादेशिक कार्यालय से आगामी चरणों के लिए कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा..
1- दिनांक 26 जुलाई बुधवार से 30 जुलाई तक संपूर्ण जिलों से समस्त पक्ष विपक्ष राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों (एमएलए/एमएलए प्रत्याशी/ जिला प्रमुख/प्रधान/ एम पी/ राज्य सरकार के मंत्रीगण) के द्वारा मांग पत्र की प्रति संलग्न कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे।
2- दिनांक 1 अगस्त मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर स्थित जिला चिकित्सालयो एवं मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालयों में प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक 2 घंटे की गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किये जावेंगे।
3- दिनांक 2 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी जिलों मे क्रमिक रूप से अलग अलग तिथियों में ब्लॉकवार, ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों मे (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक) 2 घंटे गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन करते हुए उप जिला कलेक्टर के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय संघर्ष समितियो के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन भिजवाए जाएंगे।
4- दिनांक 10 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर 2:00 बजे से जिला कलेक्टर कार्यालयों पर अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए , मुख्यमंत्री महोदय को 23 अगस्त के सामूहिक अवकाश की सूचना ज्ञापन के द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से पहुचाई जायेगी।
5- दिनांक 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी जिला मुख्यालयो पर साय 7:00 बजे से धरना स्थल से निकटवर्ती प्रमुख चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला जावेगा।
6- दिनांक 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन धरना स्थल पर प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा ।
7- दिनांक 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सम्पूर्ण राजस्थान के समस्त चिकित्सालयो (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज संलग्न चिकित्सालयो ) में प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक 2 घंटे का गेट मीटिंग एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा , तथा 23 अगस्त के सामूहिक अवकाश की सामूहिक हस्ताक्षरित सूचनाएं चिकित्सालय प्रभारियों को दी जावेगी।
8- दिनांक 23 अगस्त को आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर राजस्थान के सभी नियमित और संविदा नर्सेज कार्मिको (एएनएम संवर्ग/ नर्सिंग ऑफिसर संवर्ग /नर्सिंग शिक्षक संवर्ग/ नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी संवर्ग ) द्वारा जयपुर में आहूत महारैली में बैनर ,तख्ती एवं एप्रिन के साथ जिला स्तरीय जत्थों के रूप में प्रातः 11:00 बजे से पूर्ण अनुशासन के साथ शामिल होंगे।
आंदोलन के आगामी चरणों की घोषणा 23 अगस्त की महारैली के बाद की जावेगी। जयपुर में धरना रैली के बाद भी जारी रहेगा। इस अवसर पर संयोजक बने सिंह गुर्जर, धर्मपाल मीणा, सत्यनारायण मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफीसर कमलेश मीणा, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति शर्मा दिनेश मीणा, अलका शर्मा,विजेंद्र बेरवा ,विकास खंडेलवाल ,अशोक मीणा ,गजेंद्र मीणा रामअवतार मीणा उपस्थित रहे l