Dark Mode
नर्सेंज स्टाफ का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

नर्सेंज स्टाफ का धरना चौथे दिन भी जारी रहा

तारानगर. राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर तारानगर के उपजिला अस्पताल में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार पर विरोध प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा समिति अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में 18 जुलाई से संघर्षरत है एवं जिला मुख्यालय पर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में आंदोलन को तेज करते हुए 16 अगस्त से 24 अगस्त तक खंड के प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर सुबह 8:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक 2 घंटे का गेट मीटिंग कर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है एवं विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है संगठन के खण्ड संयोजक बनवारी जांगिड़ ने बताया कि वेतन विसंगति, केंद्र के समान वेतनमान, अलग नर्सिंग निदेशालय, संविदा प्रथा समाप्त करने सहित 11सूत्री मांगों के लिए संगठन आंदोलनरत है पर राज्य सरकार इन मांगों पर कोई सुनवाई नही कर रही है जिसके कारण नर्सेज को आंदोलन करना पड़ रहा है जिससे इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को चालू रखा गया है साथ में ही नर्सेज में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है क्योंकि राज्य सरकार संगठन के 11 सूत्री मांग पत्र पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है अगर लगातार यही स्थिति रही तो 25 अगस्त को राज्य स्तर पर जयपुर मे इकट्ठा होकर एक महारैली के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मांगीलाल कुलहरी, कमला गोदारा, सुभाष सैनी, रीटा कुमारी, मोनिका, विकास, कल्पना, सुनीता भालोटीया, महेंद्र सारण, अरविंद जांगिड़, जयपाल, दिनेश, हरिसिंह, कृष्णा, हनुमान, सुनीता, बलवीरसिंह, जितेंद्र रामपुरिया सहित काफी नर्सेज कार्मचारी धरने में शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!