Dark Mode
नूतन सनातन शक्ति संघ ने किया रुद्रवीर सेना का गठन

नूतन सनातन शक्ति संघ ने किया रुद्रवीर सेना का गठन

डग, झालावाड‡ क्षेत्र में गत कई वर्षों से सनातन धर्म की अलख जगा रहे नूतन सनातन शक्ति संघ ने आज अपनी ही एक ओर शाखा का आज विधिवत तरीके से गठन किया संघ के उत्सव समीति के अध्यक्ष राकेश नाथ दय्या ने बताया की माँ डगेश्वरी की वीशेष पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे काँच वाले हनुमान मन्दिर पर कस्बे सहित क्षेत्र के सनातनी बंधु एकत्रित हुए जहाँ सनातन धर्म की रक्षा के लिए रुद्रवीर सेना का गठन किया जिसके तहसील प्रमुख दशरथ सिंह, सह प्रमुख गोरधन सिंह , देवगढ पंचायत प्रमुख प्रहलाद सिंह, दुधालिया पंचायत प्रमुख लोकेन्द्र सिंह, डग नगर प्रमुख राहुल सोलंकी, सह प्रमुख तरुण उमरवाल, अजय माली, राकेश जैन, प्रकाश लववंशी, विष्णु वर्मा, को दायित्व दिए गए, आपको बता की नूतन सनातन शक्ति संघ कस्बे में कई वर्षों से हर मंगलवार को अलग अलग धर्म स्थलों पर  सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ  का आयोजन करता है जिसमे बड़ी संख्या में लोग पहुँचते है और इसकी तर्ज पर क्षेत्र के कई गाँवो सहित समीप के मध्यप्रदेश में भी इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे है जिससे धर्म जागरण से जुड़े लोग हफ्ते में एक बार एक जगह एकत्रित हो सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!