आंगनवाड़ी केंद्र पर सुपोषण दिवस मनाया
पीलीबंगा। कस्बे के वार्ड नंबर 6 में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गुरुवार को सुपोषण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर एक गर्भवती महिला पूजा रानी पत्नी सुनील कुमार की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गोद भराई भी करवाई। गोद भराई कार्यक्रम में फल फूल नारियल, बतासे, टॉफी, चॉकलेट, चूड़ियां, बिंदी कुमकुम आदि देकर जच्चा बच्चा के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक सरिता कटारिया,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता रानी, सहायिका विमला देवी, शिविर प्रभारी गोविंद पारीक, पार्षद गंगाराम चौहान,वीना मुंजाल,सूरज कुमार,बाबूलाल सहित महिलाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।