Dark Mode
10 मरीजों को न्यूट्रिशन किट वितरण

10 मरीजों को न्यूट्रिशन किट वितरण

राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा टीबी से ग्रसित गंभीर  मरीजों के बेहतर उत्तम स्वास्थ्य व पोषण के लिए विभिन्न प्रकार के सफल प्रयास किये जा रहे है। ऐसा ही एक सार्थक प्रयास राजस्थान समग्र कल्याण संसथान द्वारा TB से पीड़ित गंभीर मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कमला नेहरू चिकित्सालय में गंभीर टीबी एमडीआर - एक्सडीआर से ग्रसित 10 गंभीर मरीजों को न्यूट्रिशन (पोषण) किट का वितरण नियमित रूप से किया गया हैं।  जिसमे दाल, काला चना, सोयाबीन मंगोड़ी, मुंग दाल, दलिया, चोले आदि सम्मिलित है।  संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार  TB मरीजों की स्वस्थ सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए।  पोषण सामग्री का वितरण किया गया किया।  यह पोषण सामग्री लगभग एक माह तक सुरक्षा प्रदान करेगी।  
इस कड़ी में संस्थान द्वारा किये जा रहे सार्थक प्रयास के बेहतर परिणाम आये हैं जिसमे लगभग 35 से ज्यादा गंभीर TB से पीड़ित मरीज संस्थान की सहायता से पूर्णत स्वस्थ होकर TB मुक्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं।  
संस्था का यह कार्यक्रम ह्यूमैनिटी, रिलीफ टू थे हेल्पलेस इन इंडिया के अंतर्गत किया गया है।  इस कार्यक्रम में डॉक्टर अंकुर गुप्ता( एसऍमडी डॉ टी बी सेंटर) डॉक्टर विकास ठक्कर (टीबी एच वी)  तुषार रूपकत ( कॉउंसलर)  ने संस्था के कार्य की सराहना की व आभार व्यक्त किया।  संस्था द्वारा इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किये जायेंगे  जिससे टी बी मरीजों को बीमारी से उभरने में मदद मिलेगी।  इस कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि हंसराज , सरोज ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!