Dark Mode
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक गतिविधि व आहार प्रदर्शनी के साथ हुई पोषण माह की शुरुआत

आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक गतिविधि व आहार प्रदर्शनी के साथ हुई पोषण माह की शुरुआत

धौलपुर। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र नरपुरा एवं नगला भगत में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने कहा कि पोषण माह का आयोजन विभाग द्वारा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन, नन्दघर व बालवर्धन टीम के साथ संयुक्त रूप से किया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनी, साथिन एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा आहार विविधता विषय पर विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई तथा 2 महिलाओं की गोद भराई का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले की समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों, महिला पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के शुभारंभ समारोह के सीधे प्रसारण में सहभागिता की गई। महिला पर्यवेक्षक ममता जैन ने पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9वें पोषण माह का मुख्य उद्देश्य बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बीच संतुलित आहार, सही पोषण आदतों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सही पोषण, स्वस्थ बचपन और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को साकार करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, माता स्वस्थ होगी तो शिशु भी स्वस्थ होगा। कार्यक्रम में पोषण अभियान की डीपीए नरगिस द्वारा आहार प्रदर्शन, गोदभराई, प्रवेश उत्सव, सामुदायिक सहभागिता, नन्द घर गतिविधियों की प्रस्तुति तथा पोषण अभियान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। पोषण माह 2026 के दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जागरूकता गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ सहायक अंकुर शर्मा,ब्लॉक समन्वयक पोषण अभियान विजय निर्वाण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता, संगीता इत्यादि उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!