टीबी अस्पताल में गोद लिए गंभीर टीबी के मरीजों को बांटे न्यूट्रिशियन पौष्टिक किट
अजमेर। वार्ड 59 के पार्षद श्रवणकुमार ने आज टीबी अस्पताल में गोद लिए गंभीर टीबी के मरीजों को न्यूट्रिशन पौष्टिक किट का वितरण किया। विभागाध्यक्ष डॉक्टर रमाकांत दीक्षित ने बताया कि पार्षद श्रवणकुमार द्वारा हर माह ये किट वितरित किए जाते हैं। इनका यह प्रयास प्रशंसनीय है। इससे जरूरतमंद और गरीब लोगों को काफी मदद मिलती है। शहर के और भी भामाशाहों को आगे आकर इस तरह का कार्य करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पार्षद श्रवणकुमार ने गोद लिए गए टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया।
इस अवसर पर पार्षद श्रवणकुमार के साथ विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकान्त दीक्षित, विकास ठक्कर, अर्चना, मोविन मैसी, नवीन जोशी, भूपेन्द्रसिंह, हेमलता साहू, सुरेन्द्र सैन आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है तथा आर्थिक स्थिति से कमजोर टीबी मरीजों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य है और ईलाज के दौरान प्रत्येक माह इन मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा लगातार पोषण प्रदान किया जायेगा। उन्होंने शहर के अन्य भामाशाहों से ही इस कार्यक्रम में जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत के लिए रोगियों की मदद करें व उन्हें पौष्टिक आहार वितरण किया जाए। तभी स्वस्थ भारत सुन्दर भारत का निर्माण हो सकेगा।
डॉ. रमाकान्त दीक्षित ने भामाशाहों और समाज सेवकों से अपील करते हुए कहा कि वो भी निक्षय मित्र बनकर राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में योगदान प्रदान करें।