Dark Mode
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मताधिकार की दिलाई शपथ

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मताधिकार की दिलाई शपथ

पाली। लोकसभा आम चुनाव को लेकर नया बस स्टेण्ड स्थित एक निजी होटल में चल रहे राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नर्सिंग अधिकारियों को तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल ने मतदाता शपथ दिलाकर मिशन 75 के तहत अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार बबेरवाल ने सभी को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ दिलाई कि वे देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा का बनाए रखते हुए निष्पक्ष, निर्भीक, धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का उपायोग करेंगे।
इस मौके पर नर्सिंग केन्द्र के प्राचार्य केसी सैनी, मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह परिहार, मानसिंह, प्रकाशचन्द्र शर्मा, दीपक आदिवाल समेत नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!