आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर दिलाई शपथ
झालावाड़। पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर रविवार को मिनी सचिवालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त जिला कलक्टर राधेश्याम डेलू द्वारा कार्मिकों को आंतकवाद के विरूद्ध शपथ दिलाते हुए शांति एवं अहिंसा की भावना के साथ प्रदेश के विकास में सभी की सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक आमिर खान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरीशंकर मीना, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी चतुरवर्ग मालपानी, प्रशासनिक अधिकारी रमेश चन्द, निजी सचिव अब्दुल शाहिद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।