युवा मतदाताओं को शत प्रतिशत वोटिंग के लिए दिलाई शपथ
बून्दी। राजकीय महाविद्यालय में क्षमता संगठन द्वारा युवा मतदाताओं को शत प्रतिशत वोटिंग के लिए प्रेरित करते हुए अनिवार्य मतदान हेतु जागरूकता शपथ दिलाई गई। क्षमता संगठन की अध्यक्ष कुसुम लता सिंह ने युवा मतदाताओं को वोट की कीमत समझाते हुए स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। इन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए न सिर्फ स्वयं वोट देने जाए बल्कि अपने आसपास के लोगो, रिश्तेदारों,एवं जान पहचान वालों को भी शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक करें।
इस अवसर पर सचिव पार्वती मीणा, महामंत्री अरुणा चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अंजू मीणा, संगठन मंत्री नीता गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री अनुपमा गौतम, संरक्षक शकुंतला शर्मा, प्रवक्ता शिखा शर्मा, ललिता वैष्णव, अर्चना कोटिया, परमजीत कौर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।