नशा मुक्त समाज बनाने व स्वच्छ पर्यावरण हेतु ली गई शपथ
सोजत। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 में सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नशा मुक्त समाज बनाने हेतु तथा पर्यावरण को स्वच्छता हरा भरा रखने हेतु शपथ ली गई ।
व्याख्याता हनुवंत सिंह बारहठ ने बताया कि विद्यालय मे गुरु पुर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ ली गई जिसमें विद्यार्थी द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वे समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु कार्य करेंगे तथा समाज को नशा मुक्त बनाने हेतु की जाने वाली प्रत्येक गतिविधि में सहयोग करेंगे, जीवन में कभी भी कोई नशा नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त स्वच्छ पर्यावरण हेतु साल में एक पौधा अवश्य लगाएंगे तथा उसकी देखभाल करेंगे तथा पर्यावरण को स्वच्छ तथा विद्यालय को स्वस्थ रखने हेतु कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित शपथ कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक कल्याण सिंह लखावत,श्यामलाल टाँक, गणपत लाल शर्मा, वीरेंद्र सिंह ,राजीव कुमार रजनीश ओझा और दुर्गा राम आदि उपस्थित थे।