Dark Mode
साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

साहू समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

टोंक  । मंदिर सीताराम जी में साहू समाज का स्नेह मिलन व मंदिर ट्रस्ट कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष माधोदास साहू ने बताया कि स्नेह मिलन व शपथ ग्रहण समारोह में प्रत्येक घर से एक-एक व्यक्ति को आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिनों मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व मंत्री पदों के लिए हुए चुनावों में विजेताओं क्रमश: माधोदास साहू, सागरमल साहू व विशाल पहलवान साहू सहित नव-निर्मित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पार्षद बादल साहू व सदस्यों के रूप में सत्यनारायण राजोरा, रमेशचंद लावा, जगदीश बहीर, चंद्रप्रकाश साहू, शेखर साहू, अनिल बियानी, रामदेव मावर, गुलाबचंद काकड़दा, रमेश लाला साहू, रामावतार बरुनिया, राजीव चौहान, नितेश शालीवाल व रामावतार कसोन्या को समाज के विकास हेतु अपनी सेवायें समर्पित करने की शपथ दिलाई। समारोह के साहू समाज के प्रदेश महामंत्री आत्माराम लाईवाल शाहपुरा मुख्य अतिथि, अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री दुर्गेश नन्दन साहू देवली, विशिष्ट अतिथि अजमेर देहात जिलाध्यक्ष  गोपाल लाल साहू व जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा सत्यनारायण साहू रहे । समारोह में एड. बसंतीलाल चौधरी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने पर सम्मान किया गया। मंच संचालन अंतर्राष्ट्रीय गायक धनराज साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सम्पादित कराने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुन्नालाल बियानी व उपस्थित उनके सहायक निर्वाचन अधिकारीगण एड. बसंतीलाल चौधरी, एड. नवरतन साहू, पार्षद रामचरण साहू व बादल साहू का विशेष सम्मान कर सभी वक्ताओं द्वारा समाज को राजनितिक क्षेत्र में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने हेतु आव्हान किया गया । इस अवसर पर रामघाट मंदिर चूली के मठाधीश रामप्रियदास महाराज, ज्योतिष शास्त्री बाबूलाल शास्त्री, कैलाश बलसोरा, रामावतार चौहान, सूरजमल जंद, सत्यनारायण राजोरा, मुन्नालाल कसोन्या, राजेंद्र बोहरा, दिनेश बियानी, राजेश चौहान, जगदीश गुलानिया, सूरजमल लूणा, कन्हैया पटेल, योगेश साहू, लालचंद साहू, घांसीलाल चौधरी, प्रेमचंद साहू, सत्यनारायण झालीवाल, रामु दिलीवाल, राधेश्याम बाथरा, पानमल गेरोटिया, गोपाललाल मोर, हेमराज साहू, मोहनलाल मावर, शिवराज साहू, रामप्रसाद पंचोली,  पूनम मावर, रामदास साहू, नाथुलाल राजोरा, रामबाबू राजोरा, हरिप्रसाद बियानी, शिवराज साहू, सीताराम बियानी, जगदीश मावर, प्रकाश साहू, गोपाल लाल, छुट्टन साहू, हनुमान लूना, सागर मंगलुण्डिया, रामेश्वर भाया साहू, कैलाश मावर, ओमप्रकाश सुरेलिया, सत्यनारायण मावर, भागचंद पटेल, लड्डू पटेल, महावीर मंगलुण्डिया, कीर्तिपाल साहू, केदार साहू, गब्बर साहू, रिद्धकरण चौहान, भंवरलाल बियानी, लड्डू पंडियार, बंसी पंडियार, भंवरलाल सरथलया, गोपाललाल काकड़दा, रामबाबू काकड़दा, वृद्धिचंद गुटकनीया, बाबूलाल रगड़ा एवं रवि झिलाई आदि मौजूद थे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!