Dark Mode
अंगदान-महादान अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

अंगदान-महादान अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दादावाड़ी शिवगंज में प्रार्थना-सभा कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ हनवंतसिह मेड़तिया के निर्देशन में अंगदान-महादान अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने अंगदान प्रतिज्ञा द्वारा शपथ ली। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व की जानकारी प्रदान करते हुए जीवन में नेक कर्म करने की सीख दी। प्राध्यापक बलवंतसिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को जीवन में अंगदान करके मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ शिवगंज के सचिव रमेशचन्द्र आगलेचा ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक जीवन जीने व स्वच्छ आदतों को अपनाकर स्वस्थ रहने की सीख देते हुए अंगदान-महादान अभियान के प्रचार-प्रसार कर मानवता का परिचय देने की सीख दी। कार्यक्रम में प्राध्यापक कांतिलाल, फरजाना शरीफ, वेलाराम मीणा, रमेशकुमार परिहार, राजेन्द्रकुमार गेहलोत, मगनकुमार वैष्णव, जोराराम, लता शर्मा, चंदा मीणा, जयश्री दत्ता, नरेन्द्रकुमार, कांताबाई, अफसाना,भावना उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!