गोविंदगढ़ को नशा मुक्त बनाने की शपथ..!
चौमूं। राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त राजस्थान अभियान को लेकर प्रशिक्षु आरपीएस अनिल माहेश्वरी गंभीर नजर आ रहे हैं। हाल ही में प्रशिक्षु आरपीएस अनिल माहेश्वरी को जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ पुलिस थाने में थाना अधिकारी के पद पर लगाया गया है। इस अभियान को लेकर आज गोविंदगढ़ को नशा मुक्त करने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में गैर सरकारी और सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं नशा मुक्त बनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई। पुलिस थाने से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई रैली को गोविंदगढ़ डिप्टी बालाराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रशिक्षु आरपीएस अनिल माहेश्वरी ने कहा कि इस अभियान के तहत काम करने की जरूरत है ताकि युवा पीढ़ी नशे की तरफ नहीं जाए।