नवीन मतदाताओं को दिलाई गई शपथ
अरांई। अरांई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत नवीन मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। प्रधानानाचार्या हेमलता शर्मा ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द अजमेरा ने विद्यालय में अठारह वर्ष से अधिक उम्र वाले नवीन मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हे निष्पक्ष हो कर मतदान करना है। उन्होने बताया कि मतदान हमारा नैतिक दायित्व भी है अधिकारी भी इसका उपयोग कर देश के विकास में सहभागी बनना चाहिए। उन्होेने नवीन मतदाताओ को शपथ दिलाई। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय अरांई में बेग सदस्ययों द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत नये मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।