ब्लॉक कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
मदनगंज किशनगढ़। राजीव गांधी कॉंग्रेस कार्यालय किशनगढ़ में नवगठित कार्यकारणी का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शक्की, मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य रवि सिंनोंदिया, वरिष्ठ कॉंग्रेसी चन्द्रशेखर शर्मा, उमराव बाकलीवाल, बंसी जी विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि के रूप में थे। मुख्य अतिथि रवि सिनोदिया ने ब्लॉक अध्यक्ष शक्की मोहम्मद को कांग्रेस की रीति नीति तथा पद के कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई तथा विशिष्ट अतिथि व मुख्य अतिथि द्वारा समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक अध्यक्ष मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। समस्त पदाधिकारीयो का माला पहना कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व मनोनीत पार्षद अजीज मोहम्मद व पूर्व पार्षद बाबा रामदेव गुर्जर का स्वर्गवास होने पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मोन रखा गया तथा उनके कार्यो को याद किया गया। इस मोके पर पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में बताया, व चंद्रशेखर शर्मा द्वारा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के गुर बताएं, मदनलाल जाजोरिया ने केंद्र सरकार द्वारा महंगाई व बेरोजगारी से अवगत कराया, नसीम अहमद ने भाजपा द्वारा लोकतंत्र का खुलेआम मजाक उड़ाकर विपक्ष की पार्टियों को तोड़ा जा रहा है तथा ब्लॉक अध्यक्ष शक्की मोहम्मद ने सभी पदाधिकारियों कांग्रेसजन को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजना का आमजन को लाभ पहुंचाएं कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने युवा छात्रों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया
इस मौके पर शक्की मोहम्मद, रवि सिनोदिया, चंद्रशेखर शर्मा, उमराव बाकलीवाल, बंसी जी विजयवर्गीय, प्रमोद शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश सैनी, परमेंद्र जोशी, राकेश इनानी, इस्लामुद्दीन देशवाली, छगन मालाकार, कमल डीडवानिया, नसीम अहमद, मदनलाल जाजोरिया, भंवरलाल चेची, धर्मवीर गुर्जर, रामचंद्र बोकन, मोहित शर्मा, राजीव चौधरी, रूपचंद खटीक, सज्जाद हुसैन, इरफान मोहम्मद, अरुण शर्मा, चतुर्भुज, रामस्वरूप शर्मा, भेरू लाल शर्मा, करण सिंह राठौड़, सहिद बक्स, अमरउद्दीन कुरेशी, जितेंद्र, सरफराज, महेंद्र कुमार सेन, कन्हैया लाल सेन, सावन कुमार, राहुल लोढा ,राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, भैरूराम गुर्जर, दीपक बिरला, मोहम्मद सद्दाम खान, हरीश चौधरी, राजेश वैष्णव, रवि नायक, नेमीचंद मालाकार, तारा प्रकाश मालाकार, मोतीराम डबरिया, नसरुद्दीन देशवाली, दीदार अली, मुस्ताक अली, सत्यनारायण, गोवर्धन लाल मेघवंशी, लुकमान देशवाली, आजम कुरैशी, अशोक तेजी, रामजीलाल चुटेला, किशन लाल गहलोत, रामरतन गुर्जर, प्राणेश सेन, माया मैडम, परवीन बानो, तेजपाल बजाड, गोवर्धन मीणा, अभय सिंह, सुल्तान रहीमपुरा, प्रहलाद साहू, मोहित मेघवंशी, करतार माली, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मूलचंद शर्मा ने किया
इस मौके पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले करण सिंह राठौड़, उमरदीन कुरेशी, मजीद भाई, शाहिद वक्स, चतुर्भुज खटीक, पहलाद साहू, जितेंद्र मौर्य, सरफराज, निजाम भाई आदि का ब्लॉक अध्यक्ष शक्की भाई ने माला पहना कर स्वागत किया ये जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश सैनी ने दी है।