Dark Mode
ओबीसी दलित मुस्लिम एकता मंच ने मनाया शिक्षाविद् खान का जन्मदिन

ओबीसी दलित मुस्लिम एकता मंच ने मनाया शिक्षाविद् खान का जन्मदिन

बारां। ओबीसी दलित मुस्लिम एकता मंच द्वारा शिक्षाविद् एवं कोमी एकता की मिसाल फिरोज खान का जन्मदिन मनाया गया। जिला संयोजक एवं समाजसेवी परवेज राजा फर्नीचर ने बताया कि फिरोज खान मंसूरी (सर) हिंदू मुस्लिम एकता की एक जीती जागती मिसाल है। वे छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहायता के प्रयास करते रहते हैं। साथ ही सर्व समाज को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करते रहते हैं। उनकी पहचान अब सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी हो चुकी है। लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाइयां दी। इस उपलक्ष में पीडीयू व एमिनेंट ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण शर्मा, डॉ. सुधीरा, डॉ. शारदा चतुर्वेदी, रितेश शर्मा, श्रवण सिंह, देवेंद्र सिंह, मौलाना समीर, मौलाना कलीम मुबारिक अली, दीपक सर, अमित सर ,मोहम्मद अनीस, मोहम्मद आरिफ (शेरु लाइट), शादाब मंसूरी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अहसान ठेकेदार, फईम पठान, आदि लोग मौजूद है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!