कांकरोली नगर के विकास में बाधा
राजसमन्द. कांकरोली बाजार में स्थित गाँधी पार्क को नगर परिषद ने खाली करवाकर नगर के खेल प्रेमियों ओर सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए रिजर्व रखा। समाज सेवी कमलेश साहू ने बताया कि हाल ही में नगर परिषद द्धारा आयोजित गणगौर महोत्सव के लिए तैयारी बैठक बालकृष्ण विधाभवन,कांकरोली में रखी गई, इस बैठक में नगर के गणमान्य महानुभावों की उपस्थिति एवं नगर विकास समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से गणगौर मेले में भारी जनसमूह की उपस्थिति को ध्यान में रखकर सभी उपस्थिति गणमान्य नागरिकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया कि बालकृष्ण स्टेडियम में प्रवेश हेतु गांधी पार्क में से 20 फीट का एक रास्ता खोला जाये, जिस पर नगर विकास समिति पदाधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने इस पर लिखित सहमति प्रदान की, ओर बैठक के पश्चात मौके पर समिति सदस्यों, नागरिकों ओर नगर परिषद सभापति ओर उपसभापति सहित सभी जनों ने गांधी पार्क में स्कूल के पास से रास्ता खोलने की जगह तय की, परन्तु कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। जो कि गौर निंदनीय है। सभी नगरवासियों द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों का पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए । और नगर की जनता से निवेदन किया हैं कि इस प्रकार की गंदी मानसिकता वाले लोगों का सामाजिक, राजनैतिक सहित हर स्तर पर इनका विरोध किया जाए।