Dark Mode
शीतला माता मंदिरों में लगाया शीतल पकवानों का भोग

शीतला माता मंदिरों में लगाया शीतल पकवानों का भोग

बहरोड़। शीतला माता मंदिरों में महिलाओं ने शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और ठंडे पकवानों का भोग लगाया। सोमवार सुबह से ही माता के मंदिरों में शीतला माता की पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। शीतला माता का महिलाओं ने जल से अभिषेक किया और रोली-मोली अन्य पूजा सामग्री से विधि विधान से पूजा की। इसके बाद ठण्डे पकवानों का भोग लगाया। लोगों ने मक्का की राबडी, कांझा, पुवे, पकौड़ा, पूरी सहित अनेक पकवान का भोग लगाया। मंदिरों में महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने एक दिन पहले बनाए पकवानों को सुबह जल्दी ही मंदिरों में पुए, खीर आदि का भोग लगाकर खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। इधर बहरोड़ कस्बे में बास्योड़ा पर्व पर महिलाओं ने शीतला माता मंदिर पहुंचकर माता को बासी पकवानों का भोग लगाया। सोमवार सुबह से ही महिलाएं समूहों में इकट्ठे होकर मंगल गीत गाते हुए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शीतला माता मंदिर पहुंची और माता को शीतल पकवानों का भोग लगाकर माता की आरती उतारी व परिक्रमा लगाई। महिलाओं ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर माता के मंदिरों पर बासी पकवानों का भोग लगाया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!